पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की 40वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई, छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिसाही ने धूमधाम से मनाई अपनी 40वीं वर्षगांठ. छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा. विद्यालय की भूमिका और विकास योजनाओं पर भी हुई चर्चा.

Sheohar News: जिले के बिसाही गांव स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को विद्यालय की 40वीं वर्षगांठ गरिमामय माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ माली पोखरभिंडा के मुखिया उमेश नारायण साह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने मूकाभिनय, नाटक, प्रहसन और पिरामिड निर्माण के माध्यम से देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया. वहीं पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए छात्र-छात्राओं ने बंगला गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक विविधता की छटा बिखेरी.

प्राचार्य ने नवोदय की भूमिका पर डाला प्रकाश

विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार झा ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवोदय विद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों का सशक्त संवाहक भी है. उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी जाती है.

विद्यालय तक सड़क और सुरक्षा दीवार निर्माण की घोषणा

मुखिया उमेश नारायण साह ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय तक जाने वाली सड़क का पक्कीकरण कराया जा रहा है. साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा.

शिक्षकों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक दुर्गेश नंदन सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन जिला उद्घोषक रविश कुमार पांडे ने किया. इस अवसर पर ख्यातिप्राप्त बायोलॉजिस्ट अखिलेश कुमार, प्रियंका पांडे, अमित कुमार, जी.जी. गुंजन, धरणी महतो, पूनम भारती, शर्मिष्ठा मंडल सहित कई शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नेपाल सीमा से सटे दीप्ही में खुलेगा पुलिस ओपी और चेक पोस्ट, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >