चिकित्सा पदाधिकारी के बोर्ड लगी कार से पल्सर की सीधी भिड़ंत, तीन गंभीर पुलिस द्वारा ब्रेजा कर को किया गया जप्त

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ. फतेहपुर हाई स्कूल के पास एक चारपहिया वाहन और पल्सर मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार चालक सहित बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Sheohar Road Accident: शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर हाई स्कूल के सामने गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक चारपहिया वाहन और शिवहर की तरफ से जा रही पल्सर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कार चालक समेत बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Sheohar News: टक्कर इतनी जबरदस्त कि वाहनों के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला और इलाज के लिए तरियानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया.

जिला दे.चि.पदाधिकारी के बोर्ड लगी कार दुर्घटनाग्रस्त

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त चारपहिया वाहन पर 'जिला दे.चि.पदाधिकारी, शिवहर' का बोर्ड लगा हुआ था. हालांकि, कार चालक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी है. वहीं, बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान भी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार वे तरियानी थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष: घटना की सूचना मिलते ही तरियानी पुलिस टीम मौके पर पहुंची. तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेजा. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि बाइक पर स्टंट करने के दौरान यह हादसा घटित हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Madhurendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >