Sheohar News: बिसाहीं स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कीटाणुनाशक दवाओं का विशेष छिड़काव अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आर. के. सिंह के निर्देश पर संचालित किया गया.
छात्रावास, मेस और शैक्षणिक भवन में हुआ छिड़काव
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्स अर्चना और एमटीएस चंद्र दीप पटेल की निगरानी में सदर अस्पताल की टीम ने विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में दवाओं का छिड़काव किया.
अभियान के दौरान छात्रावास, मेस, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवन के साथ-साथ स्टाफ कॉलोनी को भी कीटाणुनाशक दवाओं से सैनिटाइज किया गया.
सांप, मच्छर और कीटाणुओं से मिलेगा बचाव
अभियान के सुपरवाइजर प्रमोद साह ने बताया कि दवा के छिड़काव का उद्देश्य परिसर को सांप, मच्छर, मक्खी और अन्य सूक्ष्म कीटाणुओं से सुरक्षित बनाना है, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.
विद्यालय प्रशासन ने जताया आभार
छिड़काव अभियान पूरा होने के बाद विद्यालय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के अभियान से विद्यालय परिसर में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
