डीएम ने रद्द की छुटटी

शिवहरः डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने बुधवार को कोषांग के नोडल पदाधिकारी व प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की चल रही तैयारियों का जायजा लिया. डीएम ने चुनाव तक तमाम अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी. साथ ही चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को चुनाव कार्यो को समय पर पूरा करने का […]

शिवहरः डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने बुधवार को कोषांग के नोडल पदाधिकारी व प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

डीएम ने चुनाव तक तमाम अधिकारियों की छुट्टी रद्द कर दी. साथ ही चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों को चुनाव कार्यो को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही को गंभीरता से लिया जायेगा. बैठक में कोषांग के कर्मियों को बुलाया गया था. विभिन्न मामलों को लेकर डीएम ने कई कर्मियों को फटकार लगायी. मौके पर डीडीसी अशोक कुमार सिंह, डीएसओ राजकुमार सिन्हा, एसडीसी मो शिवगतुल्लाह व डीपीओ स्वामीनाथ मांझी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >