डाक कर्मियों का प्रदर्शन

शिवहरः डाक विभाग के विभिन्न संघों के आह्वान पर बुधवार को स्थानीय मुख्य डाकघर परिसर में डाक कर्मियों ने धरना व प्रदर्शन किया. सात सूत्री मांगों के समर्थन में डाक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं. गुरुवार को भी हड़ताल पर रहेंगे. इनकी मांगों में महंगाई भत्ता का विलय, सातवें वेतन आयोग में जीडीएस को […]

शिवहरः डाक विभाग के विभिन्न संघों के आह्वान पर बुधवार को स्थानीय मुख्य डाकघर परिसर में डाक कर्मियों ने धरना व प्रदर्शन किया. सात सूत्री मांगों के समर्थन में डाक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं.

गुरुवार को भी हड़ताल पर रहेंगे. इनकी मांगों में महंगाई भत्ता का विलय, सातवें वेतन आयोग में जीडीएस को शामिल करने, एक जनवरी 14 से सातवां वेतनमान लागू करने, कर्मियों को नियमित करने, वेतन का पुनरीक्षण करने, पीएफआरडीए एक्ट को समाप्त करने, नई पेंशन योजना को रद्द करने व विसंगतियों को निष्पादित करने आदि मांगें शामिल हैं.

साथ ही केंद्रीय फेडरेशन की 15 सूत्री मांगे हैं. धरना पर बैठे नेताओं में एनएफपीइ ग्रुप डी के प्रमंडलीय सचिव गोकुल राम, कलिमुल्लाह हैदर व विशेश्वरी मिश्र समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >