23 को कवि सम्मेलन, चल रही तैयारी

शिवहरः जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय कवि सह मुशायरा का आयोजन होना है. इसको लेकर एसडीओ मो वारिस खान की अध्यक्षता में व उनके कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक हुई. बैठक में 23 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही निर्णय हुआ कि उक्त कार्यक्रम में देश के […]

शिवहरः जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय कवि सह मुशायरा का आयोजन होना है. इसको लेकर एसडीओ मो वारिस खान की अध्यक्षता में व उनके कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक हुई. बैठक में 23 फरवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही निर्णय हुआ कि उक्त कार्यक्रम में देश के चर्चित व चुनिंदा कवि व शायर को आमंत्रित किया जाये.

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसका संयोजक पूर्व जिला पार्षद अजबलाल चौधरी को बनाया गया. अबरार अकरम व देशबंधु शर्मा कमेटी के सह संयोजक होंगे. मौके पर शायर तौहिद अक्श, रानी गुप्ता, मोहन सिंह फतहपुरी, चंदेश्वर विकल, चंदेश्वर प्रसाद सिंह व रामचंद्र विद्रोही समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >