झुलसी महिला को ससुराल वालों ने फेंका

पिपराहीः थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप शुक्रवार को पुल के नीचे से 30 वर्षीया एक अधजली महिला के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया. महिला की स्थिति गंभीर स्थित को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. लोगों […]

पिपराहीः थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप शुक्रवार को पुल के नीचे से 30 वर्षीया एक अधजली महिला के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया. महिला की स्थिति गंभीर स्थित को देखते हुए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया.

लोगों का कहना है कि उक्त महिला के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क कर उसे जलाने की कोशिश की गयी होगी. पीड़िता ने एसकेएमसीएच में अपना नाम सुधा देवी, पति का नाम नवीन कु मार, ससुर का नाम रामाधार बतायी है. उसने अपने ससुराल का पता रीगा थाने के चौटाही गांव बताया. उसके पिता दिलार नगर निवासी अजरुन यादव है. उसने कहा कि गुरुवार की रात सुसराल में खाना बनाने के दौरान गैस से जल गयी थी. ससुराल वालों ने इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाने की बात कही. रास्ते में ही फेंक दिया.

एसपी सुनील कुमार ने बताया कि जब तक महिला की पहचान पुरी तरह नहीं हो जाती तब तक घटना के कारणों की जानकारी मिलना संभव नहीं है. डीएसपी अब्दुल खालिद ने बताया कि उक्त महिला का नाम सुधा देवी है.वह सीतामढ़ी के रीगा के आसपास की रहने वाली बतायी जाती है. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि चिकित्सकों की राय के अनुसार मिट्टी छिड़क कर महिला को जलाने का प्रयास किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >