प्रेसवार्ता में एसपी,एसडीपीओ व अन्य .
शिवहर : तरियानी थाना पुलिस ने विभिन्न व्यक्तियों से रंगदारी मांगने कें मामलों में एक गिरोह का उद्भेदन किया है. वही इस मामले में तीन को गिरफतार कर लिया है. गिरफतार अपराधियों में नरवारा निवासी रामजीनिष सहनी के पुत्र विकास कुमार,जम्मू सहनी,आलोक कुमार सिंह का नाम शामिल है.
पुलिस ने इस मामले में रगंदारी में प्रयोग किया मोबाईल व सीम भी बरामद कर लिया है. पुलिस कप्तान प्रकाश नाथ मिश्र ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि 19 मार्च 2016 को इस गिरोह के द्वारा वृंदावन मुशहरी के कपड़ा व्यवसायी राजमंगल चौधरी के पुत्र विकास कुमार से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी. जिसमें पुलिस अनुसंधान व तकनीकी मोबाईल विश्लेषण के बाद पुलिस ने उक्त तीनों को धर दबोचा है.
रंगदारी मामले में सीम नरवारा के सुरेन्द्र साह के नाम से निर्गत है. सीम धारक ने पुलिस के पूछ ताछ में बताया कि अवैध रूप से नरवारा निवासी विकास ने उसके नाम से सीम निकाल लिया है.
सीम नरवारा के ही किसी दूकान से खरीदा गया है. एसपी ने कहा कि इस मामले में सीम निर्गत करने वाले दूकानदार की संल्पितता से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस ने मोबाईल सेट के अनुसंधान में एक और मामले का खुलासा किया है. उक्त अपराधियों द्वारा नरवारा के उर्वरक व्यवसायी अनिल कुमार से 10 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. जिसमें पीडि़त द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गयी थी. किंतु अनुसंधान में पुलिस ने बरामद मोबाईल से इस मामले का भी खुलासा करते हुये अपराधी को गिरफतार कर लिया है.
उक्त अपराधी दूसरे के नाम से मोबाईल व सीम खरीदकर उसका उपयोग रंगदारी मांगने में करने के बाद दूसरे को बेच भी देते रहे है. गिरफतार अपराधियों ने पुलिस के सामने में अपनी संलीप्तता स्वीकार की है. पूरे मामले के अनुसंधान व छापेमारी में तरियानी थानाध्यक्ष राकेश कुमार,पुअनि संजय कुमार सिंह,तकनीकी शाखा के मनीष कुमार भारती की उपब्लब्धि महत्वपूर्ण रही है. पे्रस वार्ता के दौरान एसडीपीओ प्रीतिश कुमार मौजूद थे.
