बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिले के चंद्रनिगाहपुर वन क्षेत्र में शनिवार को तस्करों ने एक गैंडा पर गोलियों की बौछार कर दी. गोली से गैंडा गंभीर रुप से लहूलुहान है. उक्त गैंडा चूरे फेदी जंगल में विचरण कर रहा था.
चंद्रपुर नगरपालिका वार्ड संख्या-दो स्थित गैंडाटाड के तिलकेश्वर सामुदायिक वन के चांदी नदी के किनारे उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. गैंडा के पैर व सिर में कुल आठ गोलियां लगी है. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रनिगाहपुर के प्रहरी उपाधीक्षक(डीएसपी) मनोज यादव व वन क्षेत्र अधिकारियों का दल मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
परसा वन जंतु आरक्ष एवं चितवन के निकुंज से मेडिकल टीम घायल गैंडा के उपचार में जुटा है. चिकित्सकों ने बताया कि गोली से गैंडा बुरी तरह लहूलुहान है. उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डीएसपी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि चमड़ा के तस्करों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है. शिकारियों को दबोचने के लिए वन विभाग व पुलिस की अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है.
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनायी गयी जयंती
