पुरेनवा के रहनेवाले हैं दोनों आरोपित
बैरगनिया : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने गुरुवार को पिलर संख्या-344(चिकना टोला) के समीप गश्ती के दौरान एक तांगा से नेपाली सौंफी समेत 71 बोतल शराब जब्त किया है. तांगा पर बैठे दो नेपाली कारोबारी को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार संतोष महतो एवं राम विनय राउत नेपाल के रौतहट जिले के गौर नगरपालिका वार्ड संख्या-12 पुरेनवा का रहनेवाला है. बल के सहायक सेनानायक राजन कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके जवान सीमा पर गश्त लगा रहे थे. इसी बीच उनकी नजर उक्त तांगे पर पड़ी.
अवैध शराब के कारोबारी तांगा पर शराब लाद कर नो-मेंस लैंड के रास्ते बैरगनिया की ओर आ रहा था.
दोनों के पास से 60 बोतल तीन सौ एमएल का नेपाली सौंफी शराब के अलावा पांच बोतल विदेशी एसी ब्लैक तथा छह पीस ब्लू लीकर बरामद किया गया है.
सूचना पर पहुंचे उत्पाद विभाग के दारोगा मनीष कुमार को दोनों को हवाले कर दिया गया. घोड़ा समेत तांगा को जब्त कर लिया गया है. उत्पाद विभाग अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
तीन दिनों से लावारिस अवस्था में पड़ी है बाइक: डुमरा कोर्ट . व्यवहार न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन के मुख्य गेट के समीप दो-तीन दिनों से एक अज्ञात बाइक नंबर एमएच 04, डीएम 06759 लावारिस अवस्था में पड़ी है. इसे देख स्थानीय व्यवसायी हैरान है.
आये दिन जिला व्यवहार न्यायालय एवं निबंधन कार्यालय परिसर के इर्द-गिर्द बाइक चोरी की घटना घटती रहती है. वहीं स्थानीय पुलिस का गश्ती दल भी उक्त मार्ग से हमेशा गुजरती है. बावजूद व्यवहार न्यायालय व निबंधन कार्यालय का परिसर सुरक्षा की दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील है.
