सात हजार छप्पन लीटर शराब को किया गया नष्ट

शिवहर : मद्य निषेध उपसमहर्ता अनिल कुमार दास के देख रेख में नगर थाना परिसर में 7056 लीटर शराब को नष्ट किया गया. जिसमें 1756 लीटर विदेशी व 5320 लीटर देशी शराब को नष्ट किया गया है. जिसकी औसत किमत करीब 15 लाख के अधिक का अनुमान है.उपसमहर्ता श्री दास ने बताया कि जप्ती सूचि […]

शिवहर : मद्य निषेध उपसमहर्ता अनिल कुमार दास के देख रेख में नगर थाना परिसर में 7056 लीटर शराब को नष्ट किया गया. जिसमें 1756 लीटर विदेशी व 5320 लीटर देशी शराब को नष्ट किया गया है.

जिसकी औसत किमत करीब 15 लाख के अधिक का अनुमान है.उपसमहर्ता श्री दास ने बताया कि जप्ती सूचि के अनुसार न्यायालय के आदेश से शराब को नष्ट किया गया है. जिला प्रशासन पूर्ण शराब बंदी को लेकर संकल्पित है.
इसके बाद भी शराब बरामद किया जाता है तो उसे भी नष्ट कर दिया जायेगा. मौके पर थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >