युवक गिरफ्तार

सोनबरसा : स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष फू लदेव चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया मो एबाद रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव निवासी मो महबूब शाह का पुत्र है. उसके पास […]

सोनबरसा : स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष फू लदेव चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया मो एबाद रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा गांव निवासी मो महबूब शाह का पुत्र है. उसके पास से चार पीस नेपाली शराब बरामद किया गया है. वह पुलिस से बचने के लिए शराब को जूते में छिपा कर रखा था.

इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब के नशे में हुआ बेहोश
बता दें कि शराब बंदी के बाद इन दिनों सिंदुरिया, भकुरहर व मुसाचक के रास्ते नेपाल से शराब की तस्करी की जा रही है. एसएसबी व पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है. शराब के आदि लोग प्रतिदिन सीमावर्ती गौर में जाकर शराब पीते हैं. वहां से लौटने के क्रम में कई पियक्कड़ रास्ते में ही बेहोश होकर गिर जाते हैं. मंगलवार की शाम गौर भंसार के समीप शराब के नशे में एक युवक बेहोश पड़ा रहा. काफी समय बाद नेपाल के कुछ लोगों ने उक्त युवक को बैरगनिया पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >