शिवहर : जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनहारा साव टोला की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होकर रह गयी है. विद्यालय में गाड़ा गया चापाकल का हेड तीन बार चोरी हो चुका है. विद्यालय में मध्याहृन भोजन के लिए उपलब्ध सामग्री की सुरक्षा की चिंता विद्यालय प्रधान को सताती रहती है. विद्यालय में छात्रों को बैठने के लिए डेस्क बेंच नहीं है. जिसके कारण बच्चे बोरा पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को लाचार हैं.
राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनहारा साव टोला का हाल
शिवहर : जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय धनहारा साव टोला की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होकर रह गयी है. विद्यालय में गाड़ा गया चापाकल का हेड तीन बार चोरी हो चुका है. विद्यालय में मध्याहृन भोजन के लिए उपलब्ध सामग्री की सुरक्षा की चिंता विद्यालय प्रधान को सताती रहती है. विद्यालय में […]

एक ओर सरकार छात्रों को पोषाक राशि उपलब्ध कराकर प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर व्यवस्था की बात करती है. तो दूसरी बोर बच्चों को बैठने के लिए डेस्क बेंच तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है. जो पूरी व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है. विद्यालय भवन के नीचे का फर्श उखड़ चुका है. किंतु विद्यालय विकास मद व रख रखाव मद में 2015 में कोई राशि विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा सका है.
प्राचार्य मंजू कुमारी बताती हैं कि वर्ष 2006 में इस विद्यालय को स्थापित किया गया है. जिसके विद्यालय भवन के निर्माण के लिये 10 डिसमील जमीन उपलब्ध है. विद्यालय की सबसे बड़ी समस्या चहारदीवारी का अभाव है. कहा कि विद्यालय में दूसरा चापाकल भी है. जिससे पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है. विद्यालय में प्रभात खबर की टीम जब पहुंची तो मध्याहृन भोजन बन रहा था. तीन शिक्षक रूपा कुमारी, शिवशंकर साह व प्राचार्य कर्तव्य पर मौजूद थे. प्राचार्य ने बताया कि एक शिक्षक नागेंद्र प्रसाद अन्य विद्यालय में प्रतिनियुक्त है.