पीएचसी फतहपुर में हुआ बंध्याकरण

शिवहर : पीएचसी फतहपुर में शनिवार को एक मरीज का बंध्याकरण सफलतापूर्वक कर लिया गया. अस्पताल फतहपुर जाने के बाद यहां शनिवार को पहला ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन डॉ रंजना प्रसाद ने किया. मालूम हो कि 11 जुलाई 24 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवारा है. जिसके तहत बंध्याकरण किया जा रहा है. इधर सदर अस्पताल […]

शिवहर : पीएचसी फतहपुर में शनिवार को एक मरीज का बंध्याकरण सफलतापूर्वक कर लिया गया. अस्पताल फतहपुर जाने के बाद यहां शनिवार को पहला ऑपरेशन हुआ है. ऑपरेशन डॉ रंजना प्रसाद ने किया. मालूम हो कि 11 जुलाई 24 जुलाई तक परिवार नियोजन पखवारा है. जिसके तहत बंध्याकरण किया जा रहा है. इधर सदर अस्पताल में भी 11 जुलाई के बाद पहली बार परिवार नियोजन पखवारा के बीच शनिवार को दो मरीजों का बंध्याकरण किया गया.

>> वाटर पाइप की चोरी
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी आनंद किशोर सिंह के पंपिंग सेट का वाटर पाइप अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इस मामले में कांड संख्या 40/16 दर्ज है. थानाध्यक्ष देवानंद कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >