बिचौलियों का हस्तक्षेप बरदाश्त नहीं : बीडीओ

सुप्पीः प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ विजय पासवान की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को ले पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक हुई. निर्णय हुआ कि सरकारी निर्देश के अनुसार प्रति पैक्स कम से कम एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी 30 अप्रैल 14 तक हर हाल में करना है. बीडीओ श्री पासवान ने कहा कि धान […]

सुप्पीः प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ विजय पासवान की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को ले पैक्स अध्यक्षों की एक बैठक हुई. निर्णय हुआ कि सरकारी निर्देश के अनुसार प्रति पैक्स कम से कम एक हजार क्विंटल धान की खरीदारी 30 अप्रैल 14 तक हर हाल में करना है.

बीडीओ श्री पासवान ने कहा कि धान खरीद में बिचौलिये का हस्तक्षेप बरदाश्त नहीं होगा. शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. शिवहर-सीतामढ़ी पैक्स संघ के जिला अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने कहा कि दोनों जिला में 326 पैक्स को पांच-पांच लाख का कैश क्रेडिट मिला है. ऑडिटर द्वारा रिपोर्ट तैयार करने में भारी अनियमितता बरती जा रही है.

उन्होंने कहा कि डीएम से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की गयी है. जांच नहीं होने की स्थिति में डीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा और फिर भी जांच व कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर बीएओ रवींद्र राम, बीसीओ प्रेम शंकर प्रसाद, उदय सिंह, अवधेश सिंह, मो इब्राहिम, कुमार बैद्यनाथ सिंह, अमित चंद्र पाठक, शंभु शंकर भोला, राम ईश्वर राय, बिंदा पासवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >