करंट लगने से किशोर की मौत

शिवहर : स्थानीय ब्रहृम स्थान के पास बिजली के करंट लगने से नगर थाना क्षेत्र के सरसौला खुर्द वार्ड 14 निवासी प्रगास महतो के 15 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार की मृत्यु हो गयी. बताया जाता है कि वह बर्फ फैक्ट्री में गया था. इसी दौरान बिजली के तार से उसका स्पर्श हो गया. जिससे उसकी […]

शिवहर : स्थानीय ब्रहृम स्थान के पास बिजली के करंट लगने से नगर थाना क्षेत्र के सरसौला खुर्द वार्ड 14 निवासी प्रगास महतो के 15 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार की मृत्यु हो गयी.

बताया जाता है कि वह बर्फ फैक्ट्री में गया था. इसी दौरान बिजली के तार से उसका स्पर्श हो गया. जिससे उसकी मृत्यु हो गयी है. बर्फ की फैक्ट्री श्री भगवान चौधरी की बतायी जाती है. लोगों की मानें तो सुबोध उस फैक्टी का बर्फ ठेला से ढ़ोने का काम करता था. किसी ने मृत्यु के बाद शव को उठाकर घटना स्थल के बाहर जेनेरेटर के पास रख दिया.
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर घटना के बाद मृतक के मां व परिजन का रोते रोते बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >