सड़क हादसे में बच्चे की मौत

बेला : थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव के मसजिद के समीप शनिवार को टेंपो की ठोकर से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक बिरजू कुमार(चार वर्षीय) गांव के ही सुनील कुमार गुप्ता का पुत्र था. इसके पूर्व गंभीर रुप से जख्मी बिरजू को इलाज के लिए पीएचसी परिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन […]

बेला : थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव के मसजिद के समीप शनिवार को टेंपो की ठोकर से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक बिरजू कुमार(चार वर्षीय) गांव के ही सुनील कुमार गुप्ता का पुत्र था. इसके पूर्व गंभीर रुप से जख्मी बिरजू को इलाज के लिए पीएचसी परिहार ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया.

सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. पुलिस ने टेंपो जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है. उधर दुर्घटना में बालक की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने कन्हवा-परिहार पथ को जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजन को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
बताते चले कि शुक्रवार को मृतक की बुआ की शादी थी. शनिवार की दोपहर विदाई के बाद उक्त दुर्घटना हुई. संवाद प्रेषण तक रोड जाम था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >