शिवहर : दिल्ली से आयी ब्रिटिस काउंसिल की टीम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशहर व तरियानी छपड़ा का जायजा लिया.
इस दौरान टीम ने छात्रों के दक्षता में प्रगति की भी जांच किया.वही पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों द्वारा बच्चों को दी जा रही अंग्रेजी शिक्षा के गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया. टीम के एक सदस्य दानिस ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत यूके डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में माध्यमिक विद्यालय मेंअंग्रेजी भाषा के प्रति बच्चों में जागरूकता पैदा करने के लिए एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसके तहत पूर्व में शिक्षकों को इस बाबत प्रशिक्षण दिया गया है.
