पुल निर्माण में लगे मजदूरों पर फायरिंग

तरियानी (शिवहर) : प्रखंड के सरवरपुर गांव स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर के पास मंगलवार देर रात अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर फायरिंग की. इसमें एक मजदूर बेतिया के गौनाहा थाना के रुपौली गांव निवासी कन्हैया कुमार घायल हो गया. उसे शिवहर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के दौरान कार्य […]

तरियानी (शिवहर) : प्रखंड के सरवरपुर गांव स्थित विद्युत ट्रांसफॉर्मर के पास मंगलवार देर रात अपराधियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर फायरिंग की. इसमें एक मजदूर बेतिया के गौनाहा थाना के रुपौली गांव निवासी कन्हैया कुमार घायल हो गया. उसे शिवहर सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

घटना के दौरान कार्य स्थल पर अफरा-तफरी मच गयी. मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. वहीं, ग्रामीण घरों में दुबके रहे. घटना का कारण लेवी नहीं देना बताया जा रहा है. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया. पुलिस ने वहां से टू प्वांट टू का चार खोखा बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, गत वर्ष दो फरवरी से करीब 65 लाख की लागत से पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. कार्य में मंगलवार को छह मजदूर लगाये गये थे. इनमें बुधन महतो, हेमंत राज विश्वास, विनोद साह, रामदुआरी, लालबहादुर विश्वास व कन्हैया कुमार शामिल हैं. सभी मजदूर एक ही गांव के हैं. खाना खाकर सभी लेबर शेड में रात्रि विश्राम कर रहे थे. बाइक पर सवार दो लोग आये और फायिरंग कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >