शिवहर : मंडल कारा शिवहर में बंद कैदी श्री नारायण सिंह ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 डुमरी कटसरी से जिला परिषद का चुनाव भारी मतों के अंतर से जीत लिया है. इस चुनाव में मतगणना के बाद घोषित किये गये परिणाम के अनुसार उनको 15 हजार 281 वोट मिला है.
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय कुमार सिंह को आठ हजार 401 मतों के अंतर से पराजित किया है. अब तक जो जिला परिषद का चुनाव परिणम सामने आया है. उसमें सबसे अधिक रिकार्ड मत से इन्होंने विजय हासिल की है. इधर इनकी मां चंद्रकला देवी ने भी डुमरी कटसरी प्रखंड के नयागांव पूर्वी पंचायत से लगातार तिसरी बार जीत दर्ज की है. वर्ष 2001 में इन्होंने भी नयागांव पूर्वी पंचायत का प्रतिनिधित्व किया था.
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ने तरियानी क्षेत्र संख्या 6 से कराया जीत दर्ज: तरियानी प्रखंड जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6 से मनीष कुमार ने 9 हजार 798 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कराया है. वे वर्ष 2001 में जिला परिषद अध्यक्ष का पद सुशोभित कर चुके हैं. उन्होंने अपने निकटतम् प्रतिद्वंदी विरेंद्र राय को तीन हजार 67 मतों के अंतर से पराजित किया है.
पुरनहिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 1 से 5329 वोट प्राप्त कर सुखलाल राम विजयी रहे हैं. जबकि 2869 वोट प्राप्त कर पृथ्वी नाथ बैठा दूसरे नंबर पर रहे हैं. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 शिवहर उतरी से सुलेखा देवी 5112 मत प्राप्त कर विजयी रही है. जबकि 3540 वोट प्राप्त कर पार्वती देवी दूसरे स्थान पर रही हैं. विजेता प्रत्याशी नयागांव निवासी पप्पु सिंह की पत्नी है. वे पांचों प्रखंड में बढ़त बनाये रखी हैं.
फुलकहां पंचायत से मुखिया पद पर वर्षा बसंत विजयी: जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के फुलकहां पंचायत से मुखिया पद पर 2710 मत प्राप्त कर वर्षा वसंत विजयी रही हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी फातमा को पराजित किया है. फातमा पूर्व मुखिया मंसूर आलम की पत्नी हैं. इन्हे 2150 मत मिले हैं. सरपंच पर 2313 मत प्राप्त कर अंजरी खातुन विजयी रही. वहीं 2234 वोट प्राप्त कर सुनिला देवी दुसरे स्थान पर रही हैं. पंचायत समिति सदस्य पद पर शुभ नारायण साह ने जीत दर्ज करायी है. जबकि 864 वोट प्राप्त कर लक्ष्मी साह दूसरे नंबर पर रहे हैं.
हरनाही पंचायत से 1142 वोट प्राप्त कर कामनी कुमारी विजयी रही. सरपंच पद पर कौशल्या देवी 2783 मत प्राप्त कर विजयी रही. पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र 11 से पूनम देवी व क्षेत्र 12 से 879 मत प्राप्त कर शंभू पासवान विजयी रहे हैं. बैरिया पंचायत से मुखिया पद पर 2632 वोट प्राप्त कर रूबी देवी विजयी रही है. जबकि 2012 मत प्राप्त कर सरिता देवी दूसरे स्थान पर रही हैं. अठकोनी पंचायत से मुखिया पद पर 1415 मत प्राप्त कर सुनिता देवी विजयी रही हैं.
