सुबह सात बजे शुरू होगा मतदान

मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं प्रत्याशी पुपरी : त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पुपरी प्रखंड क्षेत्र में सरगरमी तेज हो गयी है़ पिछले चुनाव से इस बार का चुनाव हाइटेक अंदाज में सभी पदों के उम्मीदवार लड़ रहे हैं. इसी वजह से गांव के गलियां हो या चौक-चौराहा सभी सदस्यों पर रंग-बिरंगे अंदाज […]

मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं प्रत्याशी

पुपरी : त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर पुपरी प्रखंड क्षेत्र में सरगरमी तेज हो गयी है़ पिछले चुनाव से इस बार का चुनाव हाइटेक अंदाज में सभी पदों के उम्मीदवार लड़ रहे हैं. इसी वजह से गांव के गलियां हो या चौक-चौराहा सभी सदस्यों पर रंग-बिरंगे अंदाज में लाउडस्पीकर पर प्रचार-प्रसार की शोर सुनाई पड़ती है़
देशभक्ति व फिल्मी गानों पर प्रत्याशी को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है़ पंपलेट, बैनर व पोस्टर पर समाजसेवी, सुयोग्य, कर्मठ, ईमानदार बनने की होड़ लगी है़ विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने एवं प्रत्याशियों की भरमार संख्या को देख मतदाता भी तटस्थ हो चुके हैं.
फलत: मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों के छक्के छूट रहे हैं. बहरहाल चुनाव में भारी संख्या में उतरे प्रत्याशी वास्तविक रूप में समाजसेवी की भूमिका होते तो बापू का ग्राम स्वराज का सपना अवश्य पूरा होगा़ फिलहाल चुनाव में बैनर, पंपलेट व कैसेट बनाने वालों की चांदी कर रही है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >