शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के गोविनापुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य से रंगदरी मांगने के मामले में इसी गांव के नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से रंगदारी में प्रयोग की गयी मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप है. नगर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
शिवहर : नगर थाना क्षेत्र के गोविनापुर मध्य विद्यालय के प्राचार्य से रंगदरी मांगने के मामले में इसी गांव के नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से रंगदारी में प्रयोग की गयी मोबाइल को भी बरामद कर लिया है. पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप है. नगर थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार महतो ने इसकी पुष्टि की है.
बताया कि शिक्षक से एक लाख की रंगदारी मांगी गयी थी. इधर एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिक्षक के व्यान पर कांड संख्या 26/16 दर्ज की गयी थी. घटना 19 फरवरी 2016 की है.
कातिब के हड़ताल पर जाने से निबंधन कार्य प्रभावित: शिवहर. निबंधन कार्य के कंप्यूटरीकरण के विरोध में जिला के कातिबों का दो दिवसीय कलम बंद आंदोलन बुधवार को शुरू हो गया. जिससे निबंधन का कार्य प्रभावित रहा. कातिब अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि अब निबंधन आॅन लाइन होगा. इससे कातिब व भिंडर दोनों बेरोजगार हो जायेंगे.