विधान पार्षद के उम्मीदवार का भव्य स्वागत

शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय की अध्यक्षता में निकाय के विधान पार्षद चुनाव में जदयू पार्टी के घोषित प्रत्याशी राजेश चौधरी व सीतामढ़ी के नव मनोनीत युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के स्वागत में समारोह का आयोजन कर उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर वक्ताओं ने जदयू कार्यकर्ताओं […]

शिवहर : स्थानीय अतिथि भवन में जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय की अध्यक्षता में निकाय के विधान पार्षद चुनाव में जदयू पार्टी के घोषित प्रत्याशी राजेश चौधरी व सीतामढ़ी के नव मनोनीत युवा जदयू के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह के स्वागत में समारोह का आयोजन कर उनका भव्य स्वागत किया गया.
मौके पर वक्ताओं ने जदयू कार्यकर्ताओं से से अपील करते हुए श्री चौधरी को भारी बहुमत से जीताने की बात कही. कहा, कि कुछ लोग पंचायत प्रतिनिधियों को धन-बल का प्रयोग कर गुमराह करने की कोशिश में लगे हुए है. ऐसे लोगों से बच कर रहने की जरूरत है. मौके पर जदयू नेता विजय विकास, धर्मेद्र तिवारी, नथुनी चौधरी मूर्तिकार, अमित सिंह व सुनील सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >