26 का फर्जी मिला टीइटी प्रमाण पत्र

बाजपट्टी : तृतीय चरण में शिक्षक नियोजन के लिए दिसंबर 14 से जनवरी 15 तक अभ्यर्थियों से आवेदन लिये गये थे. पूर्व में हुई कुछ अवैध बहाली के चलते विभाग अब काफी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा हैं. पटना बोर्ड कार्यालय से टीइटी पास अभ्यर्थियों के नामों के साथ पूरे डिटेल की सीडी आयी हुई […]

बाजपट्टी : तृतीय चरण में शिक्षक नियोजन के लिए दिसंबर 14 से जनवरी 15 तक अभ्यर्थियों से आवेदन लिये गये थे. पूर्व में हुई कुछ अवैध बहाली के चलते विभाग अब काफी फूंक-फूंक कर कदम रख रहा हैं. पटना बोर्ड कार्यालय से टीइटी पास अभ्यर्थियों के नामों के साथ पूरे डिटेल की सीडी आयी हुई है.
प्रखंड कार्यालय में उक्त सीडी से आवेदनों का मिलान किये जाने पर कुल 26 आवेदनों को रद्द कर दिया गया. किसी के टीइटी प्रमाण पत्र में रौल नंबर फर्जी पाया गया तो किसी के पिता का नाम फर्जी पाया गया. सीडी से मिलान के बाद यह सामने आया कि अधिकांश का नाम सीडी में नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >