झांसा दे एटीएम से उड़ाया 10 हजार

शिवहर : स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से अज्ञात उच्चका ने एक महिला को झांसा देकर उसके एटीएम से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली. बताया गया है कि जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रामबाबू साह का इलाहाबाद बैंक में खाता है. रामबाबू लुधियाना में रहता है. उसकी पत्नी […]

शिवहर : स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से अज्ञात उच्चका ने एक महिला को झांसा देकर उसके एटीएम से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली. बताया गया है कि जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रामबाबू साह का इलाहाबाद बैंक में खाता है.

रामबाबू लुधियाना में रहता है. उसकी पत्नी प्रेमा देवी गुरुवार को करीब चार बजे एटीएम से 10 हजार रुपये की निकासी की. पुन: 10 हजार की निकासी के लिए एटीएम में अपना कार्ड लगाया, पर राशि की निकासी नहीं हो सकी. इसी बीच, एक उच्चका ने उक्त महिला को झांसा देकर एटीएम से 10 हजार की निकासी कर ली. पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से बैलेंस का परची नहीं निकल रहा था.

तब उसने बैंक ऑफ बड़ौदा में जा कर बैलेंस की जानकारी ली तो उसे पता चला कि 10-10 हजार रुपये दो बार में निकासी की गयी है. पीड़िता ने शाखा प्रबंधक से शिकायत की. उसके बाद नगर थाना में पहुंची. इधर, शाखा प्रबंधक सीसीटीवी कैमरे में आये फुटेज से उक्त उच्चका की पहचान करने में लगे हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >