डकैतों ने दो लाख की संपत्ति लूटी

शिवहर : जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के उदय छपरा गांव में बुधवार की रात सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोल कर मो उमैर के घर से करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली. इस दौरान डकैतों ने गृहस्वामी के पिता शेख अताबुल व पुत्र जाहिद को मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान दहशत […]

शिवहर : जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के उदय छपरा गांव में बुधवार की रात सशस्त्र अपराधियों ने धावा बोल कर मो उमैर के घर से करीब दो लाख की संपत्ति लूट ली. इस दौरान डकैतों ने गृहस्वामी के पिता शेख अताबुल व पुत्र जाहिद को मारपीट कर घायल कर दिया.
इस दौरान दहशत पैदा करने के लिए बम विस्फोट भी किया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस करीब एक घंटा के अंदर घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. 30 से 35 की संख्या में युवा नकाबपोश डकैतों ने रात के करीब 12:30 बजे घटना को अंजाम दिया. पीड़ित शेख अताबुल ने बताया कि उसका घर दो भागों में बंटा है. एक में बड़ा पुत्र मो उमैर व दूसरे में मो असगर का परिवार रहता है. जानकारी हो कि गृहस्वामी जयपुर में ठेकेदारी का काम करता है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज की जा सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >