शौचालय निर्माण के लिए कमेटी का गठन

शिवहर : जिले के ग्राम पंचायत कुशहर में वार्ड सदस्य कृष्णा देवी की अध्यक्षता में कुशहर पूर्वी टोला में शौचालय निर्माण के लिए नवयुवक जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया. खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के लिए शौचालय निर्माण के उद्देश्य से इसका गठन किया गया. बैठक में जिला एवं जल […]

शिवहर : जिले के ग्राम पंचायत कुशहर में वार्ड सदस्य कृष्णा देवी की अध्यक्षता में कुशहर पूर्वी टोला में शौचालय निर्माण के लिए नवयुवक जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया. खुले में शौच प्रथा को समाप्त करने के लिए शौचालय निर्माण के उद्देश्य से इसका गठन किया गया. बैठक में जिला एवं जल स्वच्छता समिति के समन्वयक मंगलम कुमार सिंह के देख-रेख में 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में पवन कुमार, नरेश सहनी, रामदुलारी देवी, उर्मीला देवी समेत अन्य शामिल है. निर्णय लिया गया कि मुंशी राय स्मारक के बगल में समुदाय शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए समिति का खाता बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाया जायेगा. निर्णय लिया गया कि 20 हजार रुपया जनसहयोग से इसमें लगाया जायेगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >