अपहृत लड़की बरामद

पुपरी : विगत दिनों नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने मंगलवार को अपहृत लड़की को बरामद कर 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया. लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने की बात कही है. न्यायालय ने अपहृता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मालूम हो कि […]

पुपरी : विगत दिनों नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने मंगलवार को अपहृत लड़की को बरामद कर 164 के बयान के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया. लड़की ने अपने माता-पिता के साथ जाने की बात कही है.

न्यायालय ने अपहृता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मालूम हो कि लड़की के पिता के आवेदन पर पुपरी थाना में 82/19 कांड दर्ज किया गया है. जिसमें गांव के ही अशरफ अंसारी के पुत्र शाहिद अफरीदी समेत अन्य को आरोपित किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >