आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच का दिया आदेश

रून्नीसैदपुर : स्थानीय जिला पार्षद रुब्बी कुमारी के शिकायत पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के एसपी ने डीएम सीतामढ़ी को पत्र भेजकर इसके निष्पादन व आवश्यक कार्रवाई की बात कही है. डीएम ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को जांच का जिम्मा सौंपा है. जिसके आधार पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने दो महिला पर्यवेक्षिका […]

रून्नीसैदपुर : स्थानीय जिला पार्षद रुब्बी कुमारी के शिकायत पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के एसपी ने डीएम सीतामढ़ी को पत्र भेजकर इसके निष्पादन व आवश्यक कार्रवाई की बात कही है.

डीएम ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को जांच का जिम्मा सौंपा है. जिसके आधार पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने दो महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी व शर्मिला कुमारी को पत्रांक 188 भेजकर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया है.
क्या है मामला: जिला पार्षद रुब्बी कुमारी ने अपने प्रतिनिधि ओम भारती के माध्यम से निगरानी विभाग के पुलिस महानिदेशक बिहार पटना को विगत 21 दिसंबर 2016 को आवेदन देकर शिकायत कि थी की रुन्नीसैदपुर प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के सेविका सहायिका के चयन की प्रक्रिया में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है . कई महिला प्रवेक्षिका के द्वारा मोटी रकम लेकर गलत ढंग से चयन किया गया है, साथ ही मैपिंग पंजी में भी छेड़ छाड़ कर अनियमितता बरती गई है.
शिकायत यह भी है कि कुछ महिला पर्यवेक्षिकाओं के द्वारा दूरभाष के माध्यम से रिश्वत की मांग की गयी जो लोगों द्वारा उपलब्ध करायी गयी मोबाइल से व्हायस रिकार्डिंग साक्ष्य के रूप में उपलब्ध है. साथ ही कहा था कि महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुमारी दस वर्षों से अधिक समय से रुन्नीसैदपुर प्रखंड में ही पदस्थापित है,
अन्य महिला पर्यवेक्षिका का तबादला किया गया किन्तु उनका स्थानांतरण नही किया गया.
इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस प्रेम प्रकाश ने कहा की रुन्नीसैदपुर प्रखंड में आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका के चयन से संबंधित मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाये गये लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >