हादसे में एक की मौत, दो घायल

तरियानी, शिवहरः थाना क्षेत्र के औरा गांव के समीप मोटरसाइकिल व स्कॉर्पियों की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवक को पीएचसी में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के […]

तरियानी, शिवहरः थाना क्षेत्र के औरा गांव के समीप मोटरसाइकिल व स्कॉर्पियों की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवक को पीएचसी में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण के राजेपुर थाना के हसनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय बबलू सिंह के रूप में की गयी. वहीं घायलों में 25 वर्षीय जीतन पासवान व 17 वर्षीय राजदीप पासवान का नाम शामिल हैं.

शुक्रवार को तीनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुंडल गांव से एक बरात में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान औरा गांव के समीप आमने-सामने की भिड़ंत में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार राय स्थल पर पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने स्कॉपियों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >