मृत किसान के आश्रित को मिले 10 लाख

शिवहर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक जिला सचिव शत्रुघ्न साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें तरियानी प्रखंड के राजा गांव में किसान नारद राय राय द्वारा मक्का की फसल में दाना न आने को लेकर की गयी आत्महत्या पर चिंता व्यक्त की गयी. कहा गया कि सरकार की दोहरी नीति के […]

शिवहर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की एक बैठक जिला सचिव शत्रुघ्न साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें तरियानी प्रखंड के राजा गांव में किसान नारद राय राय द्वारा मक्का की फसल में दाना न आने को लेकर की गयी आत्महत्या पर चिंता व्यक्त की गयी. कहा गया कि सरकार की दोहरी नीति के कारण किसान आत्महत्या करने को लाचार हो रहे हैं. कहा कि किसान के परिवार को 10 लाख रुपए का मुआवजा सरकार दे. बीज कंपनी एवं दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज किया जाए.

फसल क्षति का मुआवजा दिया जाए और जो भी कर्ज मृतक के परिवार पर है उसे मुक्त किया जाए. इस दौरान भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के टीम में किसान के आश्रितों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी तथा उन्हें उचित हक दिलाने का आश्वासन दिया. मौके पर श्री बैठा, अनीस, लालदेव साहनी, मोहम्मद तौकीर, सतनारायण ठाकुर, लक्ष्मी देवी, द्वारिका राम, सीताराम साहनी, नगीना पासवान समेत कई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >