तीन माह में अनुसंधान पूरा कर लेगी पुलिस

शिवहर : बैरिया पंचायत के शौचालय मामले में पुलिस तीन माह में अनुसंधान पूरा कर लेगी. इसके लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर जुट गयी है. एसपी ने कहा कि संबंधित अभिलेख की जांच की जा रही है. कहा कि करीब 550 घरों में पहले से शौचालय बने थे. करीब 2434 शौचालय का निर्माण […]

शिवहर : बैरिया पंचायत के शौचालय मामले में पुलिस तीन माह में अनुसंधान पूरा कर लेगी. इसके लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय होकर जुट गयी है. एसपी ने कहा कि संबंधित अभिलेख की जांच की जा रही है.

कहा कि करीब 550 घरों में पहले से शौचालय बने थे. करीब 2434 शौचालय का निर्माण कराया जाना था. किंतु 2434 के अधिक शौचालय निर्माण कर राशि निकाल लेने की बात सामने आ रही है. वही करीब 467 लोगों ने स्वयं शौचालय निर्माण कर प्रोत्साहन राशि प्राप्त किया है. कुछ लोगों ने दो बार पैसा प्राप्त किया है. सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है.कहा कि पंचायत के संबंधित पंजाब नेशनल बैंक से जो विवरणी प्राप्त हुई है. उसमें करीब 11 लोगों ऐसे हैं. जिसके खाते में लाखों रुपये भेजी गयी.
वही निकासी भी की गयी है. ऐसे लोगों में पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह, रामकुमार, कमल कुमार, संजय कुमार गुप्ता, डीके सिंह, आलोक कुमार,कामदेव आदि नाम शामिल है. जिसकी जांच की जा रही है. कहा कि निर्माण किये गये शौचालय के अनुसार स्थल पर भी शौचालय का सत्यापन किया जायेगा. करीब सौ पुलिस कर्मी की 25 टीम बनायी जायेगी. जिसके पास स्मार्टफोन होगा.शौचालय के पास लाभुक को खड़ा कराकर उसका फोटो लिया जायेगा.
ऐसे में निर्माण किये गये शौचालय में जो संख्या घटेगी. उसे गबन माना जायेगा. कहा कि पद के दुरुपयोग करने वाले पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है. मालूम हो कि बैरिया पंचायत के मुखिया रूबी देवी का आरोप है कि पंचायत में 2771 घर है. जबकि सरकारी पैसा से 3538 घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >