बैरगनिया प्रखंड के चकवा पंचायत के तकिया गांव में तेजी से हो रहा कटाव

इलाके में दहशत, 50 से अधिक घरों के अस्तित्व पर मंडराया खतरा बैरगनिया : बैरगनिया प्रखंड अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला में बागमती नदी में कटाव से शनिवार की शाम एक दर्जन परिवारों का घर नदी में समा गया. वहीं लगातार कटाव जारी रहने के चलते 50 से अधिक घरों के नदी में […]

इलाके में दहशत, 50 से अधिक घरों के अस्तित्व पर मंडराया खतरा
बैरगनिया : बैरगनिया प्रखंड अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला में बागमती नदी में कटाव से शनिवार की शाम एक दर्जन परिवारों का घर नदी में समा गया. वहीं लगातार कटाव जारी रहने के चलते 50 से अधिक घरों के नदी में विलीन होने का खतरा बरकरार है.
अब भी कटाव जारी है और एक-एक कर लोगों का घर नदी में विलीन हो रहा है. नदी के रौद्र रूप से इलाके के लोगों में दहशत है. तेज बारिश के चलते पीड़ित परिवार के लिए सिर ढकने के लिए भी जगह नहीं बची है. वहीं लोगों का लाखों का संपत्ति नदी में विलिन हो गया है. जिला पार्षद प्रतिनिधि तनवीर अली खान मौके पर पहुंच कर इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है. हालांकि देर शाम तक बचाव की दिशा में कोई प्रशासनिक पहल नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >