महिला के बाल काटने से बहुआरा गांव में सनसनी

शिवहर : जिले के बहुआरा गांव में एक महिला के बाल काटने से सनसनी है. इस घटना के बाद पीड़ित महिला मुन्नी देवी बार बार बेहोश हो जा रही हैं. जिसके पीड़ित परिवार काफी परेशान नजर आ रहा है. पीड़ित व उसके पति श्याम बिहारी पंडित ने बताया कि गुरुवार की संध्या महिला अपने कमरे […]

शिवहर : जिले के बहुआरा गांव में एक महिला के बाल काटने से सनसनी है. इस घटना के बाद पीड़ित महिला मुन्नी देवी बार बार बेहोश हो जा रही हैं. जिसके पीड़ित परिवार काफी परेशान नजर आ रहा है. पीड़ित व उसके पति श्याम बिहारी पंडित ने बताया कि गुरुवार की संध्या महिला अपने कमरे में छह माह की बच्ची अर्चना को दूध पिला रही थी.

उसी दौरान उसके बाल कट गये. उसके बाद वह बेहोश हो गयी.तब से अभी तक उसे होश नहीं आ रहा है. बताया कि महिला बिछावन पर बेसूध पड़ी है. हालांकि उसका प्राइवेट से इलाज कराया जा रहा है. गांव में महिलाएं रतजग्गा कर रही हैं. पीड़िता ने बहुत प्रयास करने पर बताया कि उसे कुछ पत्ता नहीं है. कि उसका बाल कैसे कट गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >