मारपीट की घटना में अलग-अलग केस दर्ज, 11 लोग नामजद

महिला को अकेला पाकर जबरन पास के मकई के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगे.

कुमारखंड

थाना क्षेत्र के इसराइन खुर्द पंचायत में घटी एक घटना ने दो पक्षों के बीच गंभीर विवाद का रूप ले लिया. घास काट रही एक महिला के साथ कथित जबरदस्ती की कोशिश के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. इसमें दोनों पक्षों की महिलाएं घायल हो गईं. एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की दोपहर यदुआपट्टी बहियार में आसमा खातून बटाई पर ली गयी, जमीन में घास काट रही थी. इसी दौरान गांव के मो रियाज वहां पहुंचे और महिला को अकेला पाकर जबरन पास के मकई के खेत में ले जाने का प्रयास करने लगे.

महिला ने विरोध करते हुये किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपनी सास समसीना खातून को दी. आरोप है कि इस दौरान मो रियाज ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद समसीना खातून अपनी बहू आसमा को लेकर मो रियाज के घर शिकायत करने पहुंची. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गयी.

बताया जाता है कि इस दौरान मो रियाज के परिजनों ने गाली-गलौज करते हुये समसीना खातून एवं आसमा खातून की पिटाई कर दी. मारपीट में आसमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं, उनके सिर पर तीन-चार जगह गंभीर चोटें आयी. उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मधेपुरा रेफर कर दिया गया. इस मामले में आसमा खातून ने मो रियाज समेत मो सिराज, मो नवाब, मो सलीम, जुलेखा खातून और हदीसा खातून के खिलाफ जबरन ले जाने की कोशिश, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष से मु. रियाज ने भी समसीना खातून समेत मो कुद्दुस, मो साबिर, मो कादिर और हसीना खातून के खिलाफ अपनी पत्नी जुलेखा खातून के साथ मारपीट और सिर फोड़ने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >