सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की बड़ी सफलता, डॉक्टरों ने 9 इंच के जटिल ट्यूमर का किया सफल ऑपरेशन

Satyadev Super Speciality Hospital: सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक जटिल सर्जरी कर 9 इंच के बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकालकर बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल की है. यह ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन विशेषज्ञ टीम की कुशलता और आधुनिक तकनीक की मदद से मरीज का सुरक्षित इलाज किया गया.

Satyadev Super Speciality Hospital: किडनी में कैंसर रहित ट्यूमर (बिनाइन) से पीड़ित पश्चिम चंपारण के 53 वर्षीय चंद्र प्रकाश (बदला हुआ नाम) को सत्यदेव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सफल सर्जरी के बाद नई जिंदगी मिली. मरीज पिछले कुछ समय से पेट में लगातार दर्द की शिकायत कर रहे थे. जांच के दौरान उनकी किडनी में लगभग 9 इंच का रीनल एंजियोमायोलिपोमा (कैंसर रहित ट्यूमर) पाया गया, जो आकार में काफी बड़ा था और भविष्य में जटिलताओं का कारण बन सकता था.

लेप्रोस्कोपिक तकनीक से की गई सफल सर्जरी

अस्पताल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार राजेश रंजन के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक से सफल सर्जरी की. लगभग दो घंटे तक चले ऑपरेशन में ट्यूमर को निकालते हुए किडनी का आधा हिस्सा सुरक्षित रूप से हटाया गया. डॉक्टरों के अनुसार, लेप्रोस्कोपिक पद्धति से ऑपरेशन करने के कारण मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र रिकवरी का लाभ मिला.

नजरअंदाज बन सकता है बड़ा खतरा- डॉ रंजन

डॉ. रंजन ने बताया कि रीनल एंजियोमायोलिपोमा सामान्यतः बिनाइन होता है, लेकिन आकार बढ़ने पर यह रक्तस्राव और अन्य गंभीर समस्याएं उत्पन्न कर सकता है. समय पर जांच और उपचार से बड़ी जटिलताओं से बचा जा सकता है.

मरीजों को मिल रहा बेहतर और सुरक्षित इलाज

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और उन्हें चार दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की बदौलत जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज मिल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >