करेंट लगने से युवक की मौत

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी के राकेश कुमार बिजली तार की चपेट आया

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी के राकेश कुमार बिजली तार की चपेट आया

बिक्रमगंज.

बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मानी गांव में 35 वर्षीय राकेश कुमार की बिजली के तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान मानी गांव निवासी कृष्णा महतो के पुत्र के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, राकेश कुमार अपनी गली से गुजर रहे थे, तभी अचानक बिजली के तार से संपर्क हो गया और उन्हें तेज झटका लगा. झटके के कारण वे दीवार से टकराकर गिर गये. लोगों ने दौड़कर उनकी सहायता करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी. लोगों का मानना है कि बिजली का झटका लगने के बाद उनके सिर दीवार से टकराना ही उनकी मौत का मुख्य कारण हो सकता है. पुलिस को सूचना दी गयी है और मामले की जांच जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >