बारात के ऑर्केस्ट्रा में युवक की हत्या, दोस्त ने मंच पर मारी तीन गोलियां

SASARAM NEWS.सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में एक बारात के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शनिवार तड़के उस समय सनसनी फैल गयी, जब मंच पर ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव की घटना, सुबह पांच मारी गयी गोली

दोस्तों के बीच हुई खूनी वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फोटो -9-मृतक वीर बहादुर सिंह की फाइल फोटोए- मृतक के भाई दिनेश सिंह से जानकारी लेते सूर्यपुरा थानाध्यक्ष व डीएसपी बिक्रमगंज प्रतिनिधि,बिक्रमगंज/ सूर्यपुरा

सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के ढोढनडीह गांव में एक बारात के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शनिवार तड़के उस समय सनसनी फैल गयी, जब मंच पर ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान ढोढनडीह गांव निवासी राजेश्वर कुशवाहा के 25 वर्षीय पुत्र वीर बहादुर सिंह के रूप में की गयी है. घटना सुबह करीब पांच बजे की बतायी जा रही है.पुलिस के अनुसार वीर बहादुर की हत्या उसके करीबी दोस्त गुड्डू कुशवाहा ने की है. बताया गया कि गुड्डू ने बेहद नजदीक से एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे मृतक के चेहरे पर लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के समय शामियाना में कम लोग मौजूद थे, हालांकि मृतक का बड़ा भाई दिनेश कुशवाहा मौके पर मौजूद था और उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है.घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिंधु शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक और आरोपित दोनों की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है

मीडिया से बातचीत में डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपित दोनों की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है. दोनों ने पूर्व में एक साथ कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था और जेल भी जा चुके हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ झारखंड के पड़वा थाना, औरंगाबाद जिले के गोह थाना, नटवार थाना सहित कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं. हालांकि दोनों के बीच किसी हालिया विवाद या रंजिश की स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आयी है. गहरे दोस्त रहे दोनों के बीच अचानक हुई इस खूनी वारदात के पीछे के कारणों की पुलिस गहन जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस आरोपित गुड्डू कुशवाहा की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा किया जा रहा है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANURAG SHARAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >