लटकता बिजली तार बना जानलेवा, एक सप्ताह से रास्ता बाधित

तीन व चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप, आज मरम्मत का दावा

उदयपुर संपर्क पथ पर धारा प्रवाहित तार से हादसे का खतरा

फोटो-7 – सड़क पर धारा प्रवाहित लटका बिजली पोल तार.

संझौली.

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली आरा–सासाराम मुख्य पथ से उदयपुर गांव जाने वाली संपर्क पथ पर धारा प्रवाहित बिजली का लटका तार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. स्थानीय लूटन भगत, सोनिया देवी, मंगरू राम, लक्ष्मी कुंवर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पिछले एक सप्ताह से बिजली का पोल तार लटका हुआ है. इससे वाहन टकराने और पैदल राहगीरों के करंट की चपेट में आने की आशंका बनी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर तीन पहिया, चार पहिया और ट्रैक्टर का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है. वाहन चालकों को मजबूरी में रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है. वहीं, बाइक सवार भी भय के बीच आवागमन कर रहे हैं. मामले में विद्युत कनीय अभियंता प्रमोदित रक्त पटेल ने बताया कि लटके पोल तार की जानकारी मिली है. शुक्रवार को उसे ठीक करा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >