कार-बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी

SASARAM NEWS.आरा-सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव के पास गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रतिनिधि, नोखा आरा-सासाराम मुख्य पथ पर नोखा थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव के पास गुरुवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार खराड़ी गांव के समीप तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.घायलों की पहचान लेवड़ा गांव निवासी विशाल कुमार और रंजीत कुमार के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से सासाराम की तरफ जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नोखा थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया और उसे नोखा थाना लाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि फिलहाल इस मामले में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >