बर्फीली पछुआ हवा ने बढ़ायी कनकनी, तीन दिनों तक राहत नहीं

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, आवागमन में दिक्कत

फोटो-2- अलाव का सहारा लेते दिखे लोग. प्रतिनिधि, शिवसागर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन खिली धूप से ठंड से कुछ राहत महसूस मिल ररही थी. लेकिन, शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. सुबह में घना कोहरा छाया रहा. दृश्यता काफी कम हो गयी. पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ने से कनकनी भी तेज हो गयी. ठंड से लोग ठिठुरते नजर आये. चौक-चौराहों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे. ठंड के कारण दैनिक गतिविधियां प्रभावित हुई. लोग आवश्यक कार्यों के अलावा बाहर निकलने से बचते रहे. खासकर सुबह व देर शाम के समय सर्द हवाओं का असर ज्यादा महसूस किया गया. कोहरे के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहा. दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी. कई स्थानों पर गाड़ियां धीमी गति से चलती नजर आयी. दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग की ओर से पहले ही मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर मौसम में बदलाव को लेकर लोगों को सतर्क कर दिया गया था. संदेश के माध्यम से कोहरे, गिरते तापमान और ठंडी हवाओं की जानकारी दी गयी. इससे कई लोग पहले से ही सावधानी बरतते नजर आये. मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, शिवसागर में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की अनुमान लगाया गया. हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की जा सकी, जबकि आर्द्रता का स्तर करीब 80 प्रतिशत बना हुआ है. अगले तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है. सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, गर्म कपड़ों का उपयोग करने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. बदलते मौसम का असर जनजीवन पर साफ तौर पर नजर आने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >