जबरन शादी कर एक साल तक बनाया था बंधक, चकमा देकर भाग निकली थी नाबालिग
राजस्थान के कलापंप चुन्नी के भानु कुमार के लिए रोहतास जिले में कार्य करती हैं महिला दलालपीड़िता के मां ने कहा- किसी और लड़की का जीवन नहीं हो बर्बाद, दलालों को पकड़े पुलिसप्रतिनिधि, डालमियानगरचंद रुपयों के लिए जिले के दलालों (जिसमें महिलाएं भी शामिल) ने डालमियानगर की नाबालिग को राजस्थान के दलाल को बेच दिया था. उसकी किस्मत अच्छी थी कि एक साल तक बंधक रहने और शारीरिक शोषण के बावजूद मौका देख भाग निकली और अपने घर पहुंच गयी. बेटी को सामने देख और उसकी आपबीती सुन मां का हृदय दहाड़ उठा और उसने पूरे गिरोह को पकड़वाने का फैसला किया. पुलिस को सूचना दी. नाबालिग ने हुलिया के साथ पूरे गिरोह की जानकारी दी. तो, पुलिस ने तीन महिला दलालों डालमियानगर थाना क्षेत्र के मथुरी की मनोज ठाकुर की पत्नी चैना देवी, तिलौथू थाना क्षेत्र के पतलुका गांव के स्व विजय ठाकुर की पत्नी सूरजमुखी कुंवर और पतलुका के ही अशोक सिंह की पत्नी बबीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. पर, अभी भी काम बहुत बाकी है. बुधवार को डालमियानगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत पर तीन मई को कांड संख्या-90/26 दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गयी और तीन महिला दलालों को गिरफ्तार कर लिया गया. राजस्थान के अभियुक्तों सहित स्थानी फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही कई लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
दलाल दे रहे पीड़िता के परिवार को धमकी
नाबालिग पुत्री के घर पहुंचने के बाद भी उसके साथ पूरे परिवार को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है. पीड़िता की मां ने प्रभात खबर से बातचीत में बताया कि मेरे घर परिवार पर गिरोह के लोगों द्वारा नजर रखी जा रही है. मामला को दबाने के लिए लालच के साथ धमकी दी जा रही है. लेकिन, मैं पीछे नहीं हटूंगी. अन्य बेटियों के साथ ऐसा कृत्य नहीं हो, इसके लिए संघर्ष करूंगी. अपनी पुत्री को न्याय दिला कर रहूंगी.राजस्थान में रहता है मुख्य सरगना
उन्होंने बताया कि मेरी बेटी को एक साल पहले रेलवे स्टेशन से ले जाने में स्थानीय महिला और पुरुष दलालों ने भूमिका निभाई थी. ये सभी राजस्थान के बीकानेर के कलापंप चुन्नी के गिरोह के सरगना भानु कुमार के लिए काम करते हैं. मेरी बेटी को उसी को ले जाकर बेचा था. बाद में उसने दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था, जो उससे जबरन शादी कर अपने घर में एक साल से बंधक बनाये हुए था. पुलिस अगर अच्छे से मामले की जांच करें, तो इस तरह के मामले में संलिप्त कई अन्य लोगों का नाम सामने आ जायेगा.कई टीम में बंटा हुआ है दलालों का कुनबा
कई टीम बनाकर दलालों का कुनबा काम करता है. इसमें नाबालिगों की खरीद फरोख्त के लिए महिला दलाल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. महिला दलाल सर्वप्रथम स्लम एरिया में आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर घरों का चुनाव करती हैं. दूसरी टीम महिलाओं को घर में प्रवेश का रास्ता बनाता है. जो शादी विवाह की बात कर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पैसों की लालच देती हैं. तीसरी टीम सक्रिय होकर लड़की को पैसा व सुख का लालच देकर अपने बस में कर लेता है. चौथी टीम लड़की को राजस्थान पहुंचाकर खरीद फरोख्त का मामला तय करता है.कहते हैं पदाधिकारीएसडीएम निलेश कुमार ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है. मामले की जांच की जा रही है. मामले से जुड़े अन्य लोगों की जल्द गिरफ्तारी होगी.
