कोचस.
थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले दिनों नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपित दिनारा थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी सिपाही सिंह का पुत्र 20 वर्षीय बिमलेश कुमार है. थानाध्यक्ष नीतीश कुमार नेबताया कि किशोरी के परिजनों के बयान पर पुलिस ने 27 नवंबर को नामजद आरोपित के विरुद्ध कांड दर्ज किया. इस मामले में शनिवार की अहले सुबह पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
