टंडवा प्रीमियम लीग सीजन-15 का फाइनल हंगामे के बीच समाप्त, मझिआंव विजेता घोषित

SASARAM NEWS.डेहरी प्रखंड के नेचर विलेज टंडवा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय टंडवा प्रीमियम लीग सीजन-15 का फाइनल मुकाबला मझिआंव बनाम पड़ुहार के बीच खेला गया. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मझिआंव की टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाये.

अंपायर के एक डिसीजन के विरुद्ध पड़ुहार के लोगों ने किया हंगामा, खेल मैदान छोड़कर निकले

अकोढ़ीगोला

. डेहरी प्रखंड के नेचर विलेज टंडवा खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय टंडवा प्रीमियम लीग सीजन-15 का फाइनल मुकाबला मझिआंव बनाम पड़ुहार के बीच खेला गया. फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मझिआंव की टीम ने निर्धारित छह ओवर में पांच विकेट खोकर 67 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पड़ुहार की टीम ने पांच ओवर दो गेंद में पांच विकेट पर 51 रन बना लिये थे. इसी दौरान एक गेंद को लेकर रेफरी के निर्णय के बाद विवाद उत्पन्न हो गया. पड़ुहार टीम के खिलाड़ियों व समर्थकों ने गेंद को नो बॉल बताते हुए अंपायर के फैसले पर आपत्ति जतायी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मैदान में उतर आये और हंगामा शुरू हो गया. आयोजकों ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया. लेकिन, पड़ुहार टीम अंपायर के निर्णय को बदलने की मांग पर अड़ी रही. काफी देर तक हो-हल्ला के बाद पड़ुहार की टीम मैच को अधूरा छोड़कर मैदान से बाहर चली गयी. आयोजकों ने बताया कि टीम के मैदान छोड़ने के कारण नियमों के तहत मझिआंव को विजेता घोषित किया गया.

मैन ऑफ द मैच और सीरीज का खिताब ज्ञानेश्वर कुमार को मिला

फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट का मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मझिआंव टीम के गाजीपुर, उत्तरप्रदेश निवासी ज्ञानेश्वर कुमार को दिया गया. विजेता टीम मझिआंव को विनर ट्रॉफी सौंपी गयी, जबकि 18 हजार रुपये की विजेता राशि का चेक भी प्रदान किया गया. इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में मझिआंव चैंपियन बनाम वैष्णवी स्पोर्ट्स अकोढ़ीगोला के बीच खेले गये मैच में मझिआंव चैंपियन ने चार विकेट खोकर 88 रन बनाये. जवाब में वैष्णवी स्पोर्ट्स अकोढ़ीगोला की टीम 48 रन पर सिमट गयी. दूसरे सेमीफाइनल में मां इलेवन रोहतास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 61 रन बनाये, जिसे पड़ुहार की टीम ने पांच ओवर में ही चार विकेट खोकर 67 रन बनाकर हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया. मैच का एंकरिंग दिलकिशोर अंबुज व उदयकांत चौधरी ने किया. अंपायर की भूमिका मनोज सिंह, मुकेश सिंह, मुकेश कुमार, खुर्शीद अंसारी और शिक्षक कुमुद नारायण सिंह ने निभायी. मैच के दौरान नेत्री सीमा कुशवाहा, मुखिया अनिल कुमार, पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, राम संजय सिंह, मुन्ना सिंह, सुदर्शन सिंह, दिलीप सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >