टीएलएम मेले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता हुए पुरस्कृत

राजकीय मध्य विद्यालय कोचस के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया

फोटो-1- टीएलएम मेले का निरीक्षण करते बीइओ व अन्य. प्रतिनिधि, कोचस राजकीय मध्य विद्यालय कोचस के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन किया गया. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई को सरल, रुचिकर और खेल के माध्यम से सीखने योग्य बनाने के उद्देश्य से टीएलएम मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य शिक्षकों द्वारा ऐसी शिक्षण सामग्री का निर्माण करना है, जिससे पढ़ाई बेहतर और बोझ रहित हो सके. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह व संचालन शिक्षक संघ रोहतास के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह व समन्वयक संतोष कुमार सिंह ने किया. मेले में 16 संकुलों से चयनित विद्यालयों के वर्ग एक से पांचवीं तक के भाषा, गणित, पर्यावरण, अंग्रेजी व उर्दू विषयों के टीएलएम प्रदर्शित किये गये. निर्णायक मंडल के सदस्यों ने काउंटरों का निरीक्षण कर शिक्षकों से टीएलएम के उपयोग पर जानकारी ली. निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न विषयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए विजेताओं की घोषणा कर पुरस्कृत किया गया. निर्णायक मंडल में भरत सिंह, हीरालाल राम, कृष्णबिहारी सिंह व दीनानाथ ओझा शामिल थे. मौके पर बुद्धि बल धन राव, सुरेश कुमार, प्रमोद तिवारी, संजय कुमार, सरफराज आलम, रुखसाना खातून, ममता कुमारी, अमीषा पटेल, अंकिता, साधना, संजू कुमारी, पूनम गुप्ता सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >