सीएचसी से आंख के ऑपरेशन के लिए सात लोगों को भेजा गया पटना

SASARAM NEWS.प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र के सात लोगों को आंख के ऑपरेशन के लिए पटना स्थित अस्पताल भेजा गया.

फोटो-16- सीएचसी से ऑख के ऑपरेशन के लिए पटना जाते लोग. प्रतिनिधि, राजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शुक्रवार को क्षेत्र के सात लोगों को आंख के ऑपरेशन के लिए पटना स्थित अस्पताल भेजा गया. स्वास्थ्य प्रबंधक संदीप कुमार और को-ऑर्डिनेटर विकास कुमार ने बताया कि एक दिन छोड़कर नियमित रूप से अस्पताल की मुफ्त एंबुलेंस सेवा से जरूरतमंद मरीजों को आंख के ऑपरेशन के लिए भेजा जा रहा है. शुक्रवार को पकड़ी गांव निवासी मनोज कुमार तिवारी, महुअरी गांव निवासी महेंद्र पासवान और श्रीपति राम, मथुरापुर निवासी धीरेंद्र चौधरी, सबेया निवासी शिवमुनी देवी, राजपुर की जुबैदा खातून और बरईचा निवासी रामदेव गिरी को आंख के ऑपरेशन के लिए भेजा गया. एसजीआइ अस्पताल, पटना की इस सुविधा से अब तक बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो चुके हैं. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठकर आंख के ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कर रहे अस्पताल के वीटी अंकित कुमार ने बताया कि नेत्र सहायक मनीष कुमार और उनकी टीम की ओर से अत्याधुनिक मशीन से जांच के बाद फेको विधि मशीन से ऑपरेशन किया जाता है. इस विधि से ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को न तो आंखों पर पट्टी बांधने की जरूरत पड़ती है और न ही काला चश्मा लगाने की आवश्यकता होती है. ऑपरेशन के तुरंत बाद ही मरीज स्वयं को सामान्य स्थिति में महसूस करते हैं. इस मौके पर सीएचओ, एकाउंटेंट बिनोद द्विवेदी, कर्मी नवीन गौतम, बड़ा बाबू मनोज कुमार, सुनिता कुमारी, धीरज कुमार, सुरक्षा कर्मी मुन्ना पांडेय, प्रकाश तिवारी, बिनोद यादव समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag sharan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >