रोहतास: चेनारी थाना में रक्षाबंधन की अनोखी पहल, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी

चेनारी में रक्षाबंधन के मौके पर स्कूली छात्राओं ने थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया और भाई-बहन के रिश्ते को नई मिसाल दी।

Rohtas News : भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को चेनारी में उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर स्कूली छात्राएं चेनारी थाना पहुंचीं और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी. छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. छात्राओं के इस स्नेह से थाना परिसर में कुछ देर के लिए भावुक और खुशनुमा माहौल बन गया.

राखी बांधकर की लंबी उम्र की कामना

छात्राओं ने पुलिस पदाधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. पुलिस अधिकारियों ने भी छात्राओं को बहन का दर्जा देते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान का भरोसा दिलाया. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

पु.अनि. सह थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का संकल्प भी है. पुलिस समाज में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है. उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने की अपील की.

ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं. त्योहार के दिन भी वे अपनी ड्यूटी निभाते हैं. ऐसे में पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना साझा करना उनके लिए खास अनुभव रहा.

पुलिस और समाज के बीच मजबूत हुआ विश्वास

आयोजन के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है. रक्षाबंधन के इस आयोजन ने पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता, सम्मान और विश्वास का संदेश दिया.

फोटोकैप्शन:- थानाध्यक्ष दिनेश कुमारमालाकार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी को राखी बनती स्कूली छात्राएं | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >