सासाराम में बरसात से पहले चावल के दामों में उछाल, सब्जियों के भाव में राहत

SASARAM NEWS : जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी रही, हालांकि बरसात शुरू होने से पहले चावल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कतरनी चावल का भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.

SASARAM NEWS : सासाराम(पुनीत पांडेय): जिले के विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में स्थिरता बनी रही, हालांकि बरसात शुरू होने से पहले चावल के दामों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कतरनी चावल का भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.वहीं गर्मी के मौसम में सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है. भिंडी 20 रुपये किलो, नेनुआ 20 रुपये किलो, करेला 20 रुपये किलो, लौकी 15 रुपये किलो और बैगन 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.सेब 200 रुपये प्रति किलो, केला 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन, संतरा 170 रुपये प्रति किलो, आम 50 रुपये प्रति किलो और लीची 140 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है.कतरनी चावल 4100 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल, श्रीराम चावल 5600 रुपये प्रति क्विंटल, अरहर दाल 110 से 115 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये, चना दाल 68 से 70 रुपये, मूंग दाल 100 से 105 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है.सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है.सब्जी मंडी में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल, नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल, देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तथा लहसुन 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की स्थिति के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव संभव है.

फल मंडी

सेब-200 रुपये किलो

केला – 70 रुपये दर्जन

लीची -140

आम – 50 रुपये किलो

अनाज मंडी

कतरनी चावल – 4700 रुपये क्विंटल

श्रीराम चावल -5600 रूपये क्विंटल

अरहर दाल – 110 रुपये किलो

मसूर दाल – 70 रुपये किलो

चना दाल – 70 रुपये किलो

मूंग दाल – 105 रुपये/किलो

सरसों तेल – 160–200 रुपये किलो

रिफाइंड तेल – 145–210 रुपये किलो

आलू – 650 रुपये क्विंटल

भिंडी-20 रुपए किलो

नेनुआ- 20 रुपए किलो

लौकी- 15 रुपए किलो

बैगन –30 रुपये किलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >