sasaram news : सासाराम (जितेन्द्र कुमार पासवान). सदर अस्पताल सासाराम में 10 जून को इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन ने बुधवार के लिए डॉक्टरों की विस्तृत ड्यूटी लिस्ट जारी कर दी है. जितेन्द्र कुमार पासवान की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनरल ओपीडी में अलग-अलग विभागों के 10 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही, गंभीर मरीजों के लिए ट्रॉमा सेंटर और बच्चों व प्रसूती महिलाओं के इलाज के लिए मातृ शिशु अस्पताल में चौबीसों घंटे डॉक्टरों की शिफ्टवार उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है, ताकि किसी को असुविधा न हो.
जेनरल ओपीडी डॉक्टर सूची (बुधवार)
- जेनरल फिजिशियन: डॉ कंचन लाल पासवान, डॉ शुभेंदु कुमार सुमन
- हड्डी विभाग: डॉ प्रियरंजन कुमार
- एनसीडी सेल: डॉ अंशु कृतिवास
- आंख विभाग: डॉ मनोज कुमार सिंह
- ईएनटी विभाग: डॉ आरएल सिंह
- दंत विभाग: डॉ नुरेश आलम
- मानसिक विभाग: डॉ आरके सिंह
- कैंसर विभाग: डॉ बासित अली
- टीबी विभाग: डॉ कन्हाई महतो
2. ट्रॉमा सेंटर ड्यूटी (24 घंटे)
- सुबह 08:00 से दोपहर 02:00 बजे: डॉ मनीष कुमार
- दोपहर 02:00 से रात 09:00 बजे: डॉ पंकज कुमार
- रात 09:00 से सुबह 08:00 बजे: डॉ अजीत कुमार
3. मातृ शिशु अस्पताल (MCH) ड्यूटी
- ओपीडी (सुबह 09:00 से दोपहर 02:00): डॉ इम्तियाज अहमद
- एसएनसीयू/एनआरसी/पीडिया वार्ड (सुबह 08:00 से दोपहर 02:00): डॉ रविकांत कुमार भारती
- एसएनसीयू/एनआरसी/पीडिया वार्ड (दोपहर 02:00 से रात 08:00): डॉ विवेक कुमार प्रभात
- एसएनसीयू/एनआरसी/पीडिया वार्ड (रात 08:00 से सुबह 08:00): डॉ ज्योति बराक
