सासाराम में कतरनी चावल और लहसुन के दाम चढ़े, सब्जी मंडी में आयी भारी गिरावट; देखें आज की पूरी रेट लिस्ट

sasaram News : सासाराम जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में सामान्य तौर पर स्थिरता बनी हुई है. लेकिन, बरसात शुरू होने से पहले चावल के दामों में वृद्धि देखी जा रही है.

sasaram news: पुनीत पांडेय की रिपोर्ट, सासाराम. जिले की विभिन्न मंडियों में आज खाद्य सामग्रियों के दामों में सामान्य तौर पर स्थिरता बनी हुई है. लेकिन, बरसात शुरू होने से पहले चावल के दामों में वृद्धि देखी जा रही है. इन दिनों फल मंडी में आम की अच्छी आवक होने से एक सौ रुपये में दो किलो दशहरी आम बिक रहा है. अनाज मंडी में कतरनी चावल का भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. इसके विपरीत, सब्जी मंडी की बात करें तो गर्मी के मौसम में थोड़ी करवट के बाद हरी सब्जियों के भाव में गिरावट देखी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार की आवक और स्थिति के अनुसार कीमतों में और बदलाव संभव है.

चावल और लहसुन के भाव में तेजी, दालें स्थिर

अनाज मंडी में मानसून पूर्व की खरीदारी के कारण श्रीराम चावल 5600 रुपये प्रति क्विंटल और कतरनी चावल 4100 से 4700 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा है. वहीं मंसूरी चावल 3250 रुपये प्रति क्विंटल पर उपलब्ध है. दालों के बाजार में अरहर दाल 110 से 115 रुपये प्रति किलो, मूंग दाल 100 से 105 रुपये प्रति किलो, मसूर दाल 70 रुपये प्रति किलो, चना दाल 68 से 70 रुपये प्रति किलो और मोट दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर टिकी हुई है. तेल के दामों में भी स्थिरता देखी गयी है, जहां सरसों तेल 160 से 200 रुपये प्रति किलो और रिफाइंड तेल 145 से 210 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है. सब्जी बाजार के थोक भाव में देवा आलू 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल और लहसुन गुणवत्ता के आधार पर 5000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है.

सब्जी मंडी पड़ी ठंडी, फलों में आम सबसे सस्ता

मौसम बदलते ही सब्जी मंडी में हरी सब्जियों के दाम नीचे आ गए हैं. वर्तमान में भिंडी 20 रुपये किलो, नेनुआ 20 रुपये किलो, करेली 20 रुपये किलो, बैंगन 30 रुपये किलो और लौकी 15 रुपये किलो के भाव से आसानी से उपलब्ध है. वहीं प्याज के बाजार में बांग्ला प्याज 900 रुपये प्रति क्विंटल और नासिक प्याज 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है. दूसरी ओर, फल मंडी में सेब 200 रुपये प्रति किलो, संतरा 170 रुपये प्रति किलो और लीची 140 रुपये प्रति किलो के उच्च स्तर पर बनी हुई है, जबकि केला 60 से 70 रुपये प्रति दर्जन और आम 50 रुपये प्रति किलो के सस्ते भाव पर मिल रहा है.

1. अनाज एवं तेल मंडी भाव:

  • श्रीराम चावल: ₹5,600 प्रति क्विंटल
  • कतरनी चावल: ₹4,700 प्रति क्विंटल
  • मंसूरी चावल: ₹3,250 प्रति क्विंटल
  • अरहर दाल: ₹110 से ₹115 प्रति किलो
  • मूंग दाल: ₹105 प्रति किलो
  • मसूर दाल: ₹70 प्रति किलो
  • चना दाल: ₹70 प्रति किलो
  • मोट दाल: ₹75 प्रति किलो
  • सरसों तेल: ₹160 से ₹200 प्रति किलो
  • रिफाइंड तेल: ₹145 से ₹210 प्रति किलो

2. सब्जी मंडी भाव

  • लहसुन: ₹5,000 से ₹10,000 प्रति क्विंटल
  • बांग्ला प्याज: ₹900 प्रति क्विंटल
  • नासिक प्याज: ₹600 प्रति क्विंटल
  • आलू (देवा): ₹650 से ₹700 प्रति क्विंटल
  • बैंगन: ₹30 प्रति किलो
  • भिंडी: ₹20 प्रति किलो
  • नेनुआ: ₹20 प्रति किलो
  • करेली: ₹20 प्रति किलो
  • लौकी: ₹15 प्रति किलो

3. फल मंडी भाव

  • सेब: ₹200 प्रति किलो
  • संतरा: ₹170 प्रति किलो
  • लीची: ₹140 प्रति किलो
  • केला: ₹60 से ₹70 प्रति दर्जन
  • आम (दशहरी): ₹50 प्रति किलो (या ₹100 में 2 किलो)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >